किसानों के धान क्रय करने हेतु संचालित क्रय केंद्रों पर आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा औचक निरीक्षण किया गया
अंबेडकरनगर 26 नवंबर 2020।खरीफ विपणन 2020 -21 में मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत जनपद में किसानों के धान क्रय करने हेतु संचालित क्रय केंद्रों पर आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने नवीन मंडी परिसर सीझौली पहुंचकर धान तौल की व्यवस्थाओं से अवगत हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने एफ.सी.आई द्वारा संचालित क्रय केंद्र का निरीक्षण किए। मौके पर केंद्र प्रभारी सुजीत कुमार मौर्य उपस्थित थे ।इस केंद्र पर अब तक कुल 7318. 40 कुंटल धान क्रय किया जा चुका है। आगे की प्रक्रिया चल रही थी। इसके उपरांत जिलाधिकारी पी.सी.एफ द्वारा संचालित क्रय केंद्र का निरीक्षण किए।मौके पर केंद्र प्रभारी सी.पी. तिवारी उपस्थित थे। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1883 कुंटल धान क्रय किया जा चुका है। आगे की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने किसान विश्राम कक्ष का भी जायजा लिये। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के ठहरने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए ।किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बिस्तर, सैनिटाइजर, माक्स अवश्य होना चाहिए तथा किसानों को आराम करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, कोविड-19 का अनुपालन अवश्य कराएं। इस दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा तथा नवीन मंडी परिसर के केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।