संविधान दिवस के अवसर पर ईओ सुरेश कुमार मौर्य ने कर्मचारियों को दिलाया संविधान की शपथ
अंबेडकर नगर _ दुनिया में भारत एक महान और संप्रभुता एवं धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में पहचाना जाता है जहां पर सर्व समानता ,सर्वजन जातीयता, सर्व धर्मों को समान रूप से सम्मान वा स्थान प्राप्त है। भारत को संप्रभुता और लोकतांत्रिक एवं समाजवादी राज्य बनने का वह दिन जो देश के इतिहास के पन्नों में अंगीकृत किया गया है।
प्रत्येक वर्ष भारत के संविधान का संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है आज भारतीय संविधान दिवस को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से और अपने कर्तव्य निष्ठा का पालन करते हुए संविधान के अनुसार भारत के संविधान में अंगीकृत किए गए नियम कानून का पालन और उसको जीवन शैली में उतारने एवं देश को सर्वशक्तिमान एवं सर्वोपरि बनाने के लिए संविधान दिवस का कार्यक्रम आज जनपद के अकबरपुर नगर पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य की अगुवाई में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मनाया गया ।तत्पश्चात अधिशासी अधिकारी ने नगरपालिका के समस्त कर्मचारियों को संविधान में अंकित अपने कर्तव्य और निष्ठा को पूरी इमानदारी के साथ निभाने एवं संविधान के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए देश हित में अपना सहयोग पूरी इमानदारी के सात कर्तव्यों का निर्वाह की बात कही।हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व ,संपन्न, समाजवादी ,धर्मनिरपेक्ष , लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक ,आर्थिक, राजनीतिक,न्याय ,विचार ,अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता ,प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा को 26 जनवरी 1949 को एतद् द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है ।जिसकी शपथ आज हम भारत के प्रत्येक नागरिक लेते हैं और अपने कर्तव्य निष्ठा का पालन करते हुए देश हित में अपना संपूर्ण योगदान देने की शपथ लेते हैं ।इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ,अवर अभियंता, लिपिक एवं समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।